[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी के जन्म की खुशी में पिता ने लगाए 11 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

बेटी के जन्म की खुशी में पिता ने लगाए 11 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बेटी के जन्म की खुशी में पिता ने लगाए 11 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सालासर : निकटवर्ती ग्राम खोडा में बेटी अनुजा राठौड़ के जन्म की खुशी को अनोखे अंदाज में मनाते हुए पिता आनंद सिंह राठौड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोक्ष धाम परिसर में 11 पौधों का रोपण किया। इस सराहनीय पहल के माध्यम से उन्होंने समाज को बेटी बचाओ और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीण युवा दिनेश बुरड़क, श्रवण सिंह राठौड़, भीम सिंह, नरेंद्र सोनगरा एवं विष्णु शर्मा ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आनंद सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य और खुशियों का प्रतीक होता है। इस खुशी को यादगार बनाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण की सौगात बनेगा।

उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि बेटी के जन्म, विवाह तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय कदम बताया।

Related Articles