[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा -एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा -एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा -एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया

झुंझुनूं : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की और से भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि के निर्देशानुसार 5 जून शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए मोहल्ला पीरजादगान स्थित दरगाह तारकीन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन व हरियाली सहित कई मुद्दों व वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा नेता चौहान ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्षो के उपलक्ष्य पर अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा जिले भर में मदरसा, दरगाहों व गुरुद्वारों में सेवा कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर मोर्चे के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट, लुकमान खान, हाजी मो. अय्यूब, खलील सिलावट, शाहिद फारूकी, जावेद अली तथा जाकिर सैयद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles