एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप में सिंघानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप में सिंघानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान
बुहाना : मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित पैरा ओलंपिक एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि में सिंघानिया विश्वविद्यालय के पैरा खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विश्वविद्यालय के बीए छात्र अरुण कुमार तथा छात्रा निर्मला ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी टीमों को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि को विश्वविद्यालय एवं देश के लिए गौरवपूर्ण बताया।
चैम्पियनशिप में एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया।
समापन समारोह में विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ एवं एशियन पैरा थ्रोबॉल महासंघ ने घोषणा की कि तृतीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 का आयोजन राजस्थान के झुंझुनूं स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय में किया जाएगा। यह राजस्थान और भारत के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता की मेजबानी से प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने के साथ-साथ पैरा खेलों को भी नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।
सिंघानिया विश्वविद्यालय परिवार ने अरुण कुमार, निर्मला एवं सभी भारतीय खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198149

