[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामवासियों का धरना 79वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामवासियों का धरना 79वें दिन भी जारी

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामवासियों का धरना 79वें दिन भी जारी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर धरना शुक्रवार को लगातार 79वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज मुकदमों को वापस लेने, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

धरने की अध्यक्षता रोहिताश सैनी हलवाई ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

धरने में राजेश सांखला, गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, सीताराम कुमावत, लीलाराम सैनी, जुगल किशोर सैनी, नवल किशोर पारीक, रोशन लाल कुमावत, मोहम्मद जाफर खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles