सोहली के 7 युवा भारतीय सेना में चयनित:ग्रामीणों ने किया सम्मानित, बोले- मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उपलब्धि हासिल की
सोहली के 7 युवा भारतीय सेना में चयनित:ग्रामीणों ने किया सम्मानित, बोले- मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उपलब्धि हासिल की
पचेरी : पचेरी के सोहली गांव के सात युवाओं का भारतीय सेना में चयन हुआ है। बुधवार को स्वामी विवेकानंद संस्थान में ग्रामीणों ने इन चयनित युवाओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं, पेरेंट्स और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान, सेना में चयनित सातों युवाओं को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि सेना में चयनित ये युवा पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और देशभक्ति के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो गांव के अन्य स्टूडेंट्स को भी देश सेवा के प्रति प्रेरित करेगी। ग्रामीणों ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय सेना में भर्ती होना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च मौका है।
स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह संस्थान स्टूडेंट्स को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना भर्ती की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। यहां नियमित रूप से अध्ययन, मार्गदर्शन और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप गांव के कई युवा सेना सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।
उपस्थित लोगों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे गांव, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यदि गांव के प्रतिभावान युवा इसी प्रकार मेहनत करते रहे, तो भविष्य में सोहली क्षेत्र शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा।
समारोह का समापन सभी उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सेना में चयनित युवाओं का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185050


