[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़बर में सड़क पर गंदे पानी का जमाव:कई शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं, ग्रामीणों ने जेईएन को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बड़बर में सड़क पर गंदे पानी का जमाव:कई शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं, ग्रामीणों ने जेईएन को सौंपा ज्ञापन

बड़बर में सड़क पर गंदे पानी का जमाव:कई शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं, ग्रामीणों ने जेईएन को सौंपा ज्ञापन

बुहाना : बुहाना उपखंड क्षेत्र के बड़बर गांव में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से गंदे पानी का जमाव है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के जेईएन दीपक को एक ज्ञापन सौंपा है।

पूर्व सरपंच के पुत्र सचिन मिश्रा ने बताया कि बड़बर से ढाणी लक्ष्मण और बड़बर से अमरसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है। इस जलभराव के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पहले भी पीएचईडी विभाग के एईएन को ज्ञापन दिया गया था। शिकायत के बाद एईएन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, परंतु जलभराव की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और आंदोलन करने पर विवश होंगे।

इस संबंध में, पीएचईडी विभाग के जेईएन दीपक को सौंपे गए ज्ञापन में जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने और मुख्य रास्ते को सुचारु करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिन मिश्रा, जोगेन्द्र शर्मा, विकास कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22