[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ागांव के 5 जांबाजों का भारतीय सेना में चयन, गोमती कॉलेज में गूंजा “यह देश है वीर जवानों का”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ागांव के 5 जांबाजों का भारतीय सेना में चयन, गोमती कॉलेज में गूंजा “यह देश है वीर जवानों का”

आंखों में गर्व के आंसू, सीना चौड़ा और हाथों में मिठाई... जब एक साथ विदा हुए गांव के पांच भावी सैनिक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव बस स्टैंड स्थित गोमती देवी पीजी कॉलेज के पांच एनसीसी कैडेट्स का एक साथ भारतीय सेना में चयन होने पर पूरा क्षेत्र गर्व से सराबोर है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में एक भव्य और भावुक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जो जश्न में बदल गया। शेखवाटी की माटी ने एक बार फिर देश सेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को दोहराया है।

भारत माता के जयकारों से गूंज उठा कॉलेज परिसर
सेना की वर्दी पहनने का सपना पूरा करने वाले जांबाज कैडेट्स पूजा जांगिड़, अजय गिल, विश्वेंद्र सिंह, देवेंद्र, युवराज जैसे ही कॉलेज परिसर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधन, गुरुजनों, सहपाठियों ने नम आंखों और गर्व से चौड़े हुए सीने के साथ इन वीर सपूतों और सुपुत्री को माला पहनाई, साफा बांधा और मिठाई खिलाकर विदा किया। इस दौरान मौजूद माता-पिता की आंखों से छलकते खुशी के आंसू इस संघर्ष की सफलता की कहानी बयां कर रहे थे।

“याद रखना… अब आपका हर कदम देश के लिए उठेगा”
कैडेट्स के भीतर देशभक्ति का जज्बा भरते हुए कॉलेज निदेशक डॉ. सी. एल. शर्मा ने एक मार्गदर्शक के रूप में बेहद प्रेरक बात कही। उन्होंने कैडेट्स को हिदायत और आशीर्वाद देते हुए कहा कि बचपन की नादानियों, भूलों और गलतियों का अध्याय अब यहीं समाप्त होता है। अब आप साधारण युवा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के गौरव हैं। प्रशिक्षण के मैदान में आपका अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। वहां से एक बेहतरीन सैनिक और सच्चे देशप्रेमी बनकर निकलें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए कोटि-कोटि शुभकामनाएं दीं।

इस गौरवमयी समारोह में प्राचार्या डॉ. निधि शेखावत, प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह शेखावत, सूबेदार आजाद सिंह, सुभाष जांगिड़, राकेश शर्मा, रविंद्र सिंह झाझडिया, डॉ. सुशीला कुमारी, पिंकी कुमारी, सीताराम झाझडिया ने कैडेट्स का हौसला अफजाई किया।

इस दौरान अपनी संतानों को देश को सौंपने वाले गौरवान्वित अभिभावक सुरेश जांगिड़, राजेश कुमार, अशोक कुमार, विकास सैनी, अक्षय शर्मा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने इन युवा सैनिकों को सैल्यूट कर उनके जज्बे को सलाम किया।

Related Articles