कोट गांव में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर किया प्रदर्शन
एईएन ने दिया आश्वासन, नियमित टैंकरों से होगी जलापूर्ति; खराब पड़े हैंडपंप व ट्यूबवेल भी जल्द होंगे ठीक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : भरत सिंह कटारिया
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल के राजस्व गांव कोट गांव में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। विभाग की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जलदाय विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है और इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा संचालित सरकारी निःशुल्क पानी के टैंकर भी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के एईएन अनूप अग्रवाल ने ग्रामीणों से वार्ता की।
उन्होंने समस्या की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मंगलवार से कोट गांव में नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने गांव में खराब पड़े हैंडपंपों और ट्यूबवेलों को भी जल्द से जल्द ठीक करवाने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुनील शेरावत, प्रकाश चन्द सैनी, अंकित स्वामी, राजेश स्वामी, सुनील स्वामी, विशाल, भवानी राजोरिया, विष्णु गुर्जर, रमेश सैनी, रोहिताश्व गुर्जर, कृष्ण गुर्जर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176499

