राजस्थान पुलिस महानिदेशक जयपुर के नाम दिया चुरु पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन
राजस्थान पुलिस महानिदेशक जयपुर के नाम दिया चुरु पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राजस्थान पुलिस महानिदेशक जयपुर के नाम से ज्ञापन दिया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञात रहे गत 25 मई को सहकारिता मंत्री गोतम दक द्वारा किये गये अपराधिक कृत्य एवं मंत्री पद की ली गई शपथ का उल्लंघन किये जाने बाबत । जिला चितौडगढ के डूंगला थाने के कर्तव्य पालन करने वाले थानाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, गाली गलोच, अमर्यादित और अशलील भाषा से अपमानित किया जाना बेहद आपतिजनक और अधिनायकवादी कार्यवाही है।
सवैधानिक पद पर रहकर मंत्री द्वारा इस प्रकार की घटना किये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों, पेशनर्स तथा आमजन मे भयंकर रोष व्याप्त है। एसे अपराधिक कृत्य किये जाने के सम्बन्ध मे उनके विरूद्ध दर्ज मुकदमा नम्बर 76/2026 थाना डूंगला का अनुसंधान शीघ्र पूर्ण कर विधि सम्मत कार्यवाही 15 दिवस के भीतर-किये जाने की कृपा करे ताकि मंत्री महोदय के उक्त कृत्य से आमजन के व्याप्त रोष समाप्त होकर सरकार के प्रति आमजनम मे सकारात्मक संदेश जा सके।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष गोवर्धन दास, सरक्षक अंतर सिंह श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान, सचिव राधेश्याम मेघवाल, कोषाध्यक्ष बीरबल राम, आदि काफी संख्या में पुलिस कल्याण संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176496

