देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को समस तालाब में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तालाब परिसर की सफाई की गई तथा जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पीपल पूजन और जल पूजन भी किया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। उन्होंने वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता से सफल होने वाला अभियान है। उन्होंने आमजन से जल बचाने, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम में नरेंद्र खीचड़, पुरुषोत्तम धानका, विशम्भर पूनियां, राकेश शर्मा, रामनिवास तथा देवीलाल बोचल्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us