[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा अभियान के तहत निकली जनजागरूकता रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे गंगा अभियान के तहत निकली जनजागरूकता रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

वंदे गंगा अभियान के तहत निकली जनजागरूकता रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

झुंझुनूं : वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान-2026 के तहत रविवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम से जनजागरूकता रैली, प्रभात फेरी और साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली स्वर्ण जयंती स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई, जिसमें खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आमजन ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास चौधरी, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र लांबा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला सहित कई अधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles