एनएच 52 पर शोल्डर न होने से हादसों का खतरा:वाहन चालकों के लिए बढ़ा जोखिम, ग्रामीणों ने सुधार की मांग उठाई
एनएच 52 पर शोल्डर न होने से हादसों का खतरा:वाहन चालकों के लिए बढ़ा जोखिम, ग्रामीणों ने सुधार की मांग उठाई
गोविंदगढ़ : जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गोविंदगढ़ के पास उदयपुरिया-हाड़ौता रोड जंक्शन पर शोल्डर की अनुपस्थिति और सड़क के असमतल होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक, विशेषकर दोपहिया वाहन सवार, लगातार हादसे की आशंका में यात्रा कर रहे हैं।
सुधार की मांग की
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से तत्काल सुधार कार्य की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग का स्तर लिंक रोड की तुलना में काफी ऊंचा है। ऐसे में जब वाहन चालक लिंक रोड से हाईवे पर या हाईवे से लिंक रोड पर आते हैं, तो उनके असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो रही है।
दुर्घटना की आंशका
स्थानीय निवासियों ने बताया- उदयपुरिया मार्ग पर अभी तक रपट (रैंप) का निर्माण नहीं हुआ है और सड़क का उचित समतलीकरण भी नहीं किया गया है। पुलिया के पास तीखा मोड़ होने और पर्याप्त चेतावनी संकेतकों की कमी के कारण बाहरी वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
राजमार्ग पर शोल्डर असमतल
राजमार्ग पर कई स्थानों पर शोल्डर भी असमतल हैं। कहीं ये सड़क से नीचे हैं तो कहीं ऊंचे और उबड़-खाबड़, जिससे वाहनों के फिसलने या पलटने का जोखिम बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को इससे सर्वाधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि असमतल शोल्डर पर टायर जाते ही संतुलन बिगड़ जाता है और हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि बरसात के मौसम में मिट्टी के कटाव और फिसलन के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।
इस संबंध में एनएचएआई के साइट इंजीनियर कार्तिक कुमावत ने जानकारी दी कि शोल्डर का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रखरखाव कंपनी को मौके की स्थिति सुधारने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2173465

