धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश
धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : प्रचंड गर्मी के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तथा धूल भरी आंधी के साथ तहसील के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं धूल के गुबार छा गए और तेज तथा धूल भरी आंधी के साथ मौसम बदल गया बीदासर तहसील सहित आस पास के गावो में हल्की बारिश के समाचार मिले है। इसके अलावा क्षेत्र में बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने से लोगो ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। नौतपा के चलते शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर जारी रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं से आमजन बेहाल नजर आए, वहीं मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान तेज मेघगर्जना के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया। घर, आंगन, गली-मोहल्ले धूलमय हो गए। बारिश और मौसम में ठंडक आने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172276


