सांसद राहुल कस्वा की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक आयोजित
सांसद राहुल कस्वा की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आज सांसद राहुल कस्वा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं नवीन अस्पताल की मूलभूत आवश्यकताओं, निर्माण कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्राचार्य डॉ. महेश मोहनलाल पुकार, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रमाकांत वर्मा, मेडिकल सुपरिण्टेंडेंट डॉ. दीपक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, नर्सिंग प्रभारी, अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के लेखा अधिकारी तथा निर्माण कार्यीय कंपनी आरएसआरडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सांसद द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा नवीन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को अस्पताल की मूलभूत आवश्यकताओं को सुदृढ़ बनाए रखने, विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मरीजों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सांसद द्वारा निर्माणकार्यीय कंपनी आरएसआरडीसी के अधिकारियों के साथ नवीन अस्पताल के हैंडओवर एवं विभिन्न भवनों की गुणवत्ता से संबंधित विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।
उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए, ताकि मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक एवं चिकित्सीय गतिविधियां प्रभावित न हों। बैठक के दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मामराज इसरान द्वारा सांसद को प्राचार्य द्वारा उनके साथ किए जा रहे अन्याय के संबंध में अवगत करवाया गया।
इस दौरान उनके द्वारा संबंधित फाइल एवं दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिवस के भीतर समस्या के निराकरण करवाने का आश्वासन प्रदान किया। बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172276


