‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत आयोजित हुए स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम
'वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान' के तहत आयोजित हुए स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को ‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक तालाबों एवं जोहड़ों की साफ-सफाई, सोख्ता गड्ढों की सफाई , मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर श्रमदान आदि गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172271


