खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कुम्हार-कुमावत महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कुम्हार-कुमावत महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : कुम्हार-कुमावत महासभा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि श्री खाटूश्याम बाबा के धार्मिक स्थल पर आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाओं की सूचनाएं सामने आती रहती हैं। महासभा ने 27 मई 2026 को करण कुमावत नामक युवक पर हुए कथित जानलेवा हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना बेहद गंभीर एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है।
महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि खाटूश्यामजी मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई।
इस अवसर पर सुशील प्रजापति, अशोक प्रजापति, योगेन्द्र कुमावत, पिंटू कुमावत, मनोज कुमावत, योगेन्द्र कुण्डलवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172270


