[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में रिचार्ज कुआं बेअसर, जल संरक्षण पर सवाल:प्रेम सिंह बाजौर और कलेक्टर के सामने लोगों ने खोली पोल, बोले- एक बूंद पानी नहीं जाता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में रिचार्ज कुआं बेअसर, जल संरक्षण पर सवाल:प्रेम सिंह बाजौर और कलेक्टर के सामने लोगों ने खोली पोल, बोले- एक बूंद पानी नहीं जाता

नवलगढ़ में रिचार्ज कुआं बेअसर, जल संरक्षण पर सवाल:प्रेम सिंह बाजौर और कलेक्टर के सामने लोगों ने खोली पोल, बोले- एक बूंद पानी नहीं जाता

नवलगढ़ :  नवलगढ़ कस्बे के शहीद स्मारक के पास बने रिचार्ज कुएं की कार्यप्रणाली को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। यह कुआं बारिश के पानी के संरक्षण के उद्देश्य से बनाया गया था। सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही क्षेत्रवासी वहां जमा हो गए थे।

स्थानीय लोगो बोले-एक बूंद पानी नहीं जाता है

सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने कुएं की हकीकत बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रिचार्ज कुएं को जल संरक्षण का मॉडल बताया गया था, उसमें “एक बूंद पानी भी नहीं जाता है”।

निवासियों ने बताया कि हर बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और बहकर निकल जाता है, क्योंकि रिचार्ज कुआं काम नहीं कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि “अगर यह कुआं सच में काम कर रहा है तो अभी आधा पानी का टैंकर डालकर दिखा दो, सारी सच्चाई सामने आ जाएगी”।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह रिचार्ज कुआं किसी भामाशाह के सहयोग से बनवाया गया था। लगभग एक साल पहले बने इस कुएं से अब तक न तो पानी का संरक्षण हो रहा है और न ही आम जनता को कोई लाभ मिला है।

लोगों ने कुएं के आसपास सुरक्षा इंतजामों की कमी पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि पर्याप्त सुरक्षा न होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है और कई बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से कुएं को पूरी तरह से ढकने और उसकी तकनीकी खामियों को जल्द दूर करने की मांग की।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्थिति का संज्ञान लिया। बाद में एसडीएम कुलदीपसिंह शेखावत ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker