[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसें, यात्री परेशान:बस स्टैंड पर घंटों इंतजार, बोले- निजी वाहनों से जाना पड़ रहा बाईपास; अतिरिक्त खर्च बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसें, यात्री परेशान:बस स्टैंड पर घंटों इंतजार, बोले- निजी वाहनों से जाना पड़ रहा बाईपास; अतिरिक्त खर्च बढ़ा

पलसाना में बाईपास से गुजर रही रोडवेज बसें, यात्री परेशान:बस स्टैंड पर घंटों इंतजार, बोले- निजी वाहनों से जाना पड़ रहा बाईपास; अतिरिक्त खर्च बढ़ा

पलसाना : सीकर-जयपुर हाईवे पर बाईपास बनने के बाद पलसाना कस्बे के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकांश रोडवेज बसें अब पलसाना बस स्टैंड पर नहीं रुकतीं, बल्कि सीधे बाईपास से गुजर जाती हैं। इससे यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है और कई बार उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले पलसाना बस स्टैंड से सीकर, जयपुर, झुंझुनूं और अन्य शहरों के लिए रोडवेज बसें आसानी से उपलब्ध थीं। अब स्थिति बदल गई है, जिससे विशेष रूप से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।

क्षेत्रवासी सुभाष सिंह बिजारणियां ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग छह महीने तक पलसाना बाईपास पर निगरानी की गई थी, जिसमें पाया गया कि करीब 95 प्रतिशत रोडवेज बसें बाईपास से ही गुजर रही थीं और कस्बे के अंदर नहीं आ रही थीं। कुछ समय के लिए बसों का संचालन कस्बे के अंदर से हुआ था, जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन बाद में स्थिति फिर वैसी ही हो गई।

बाबूलाल कुमावत ने कहा कि रोडवेज बसों के कस्बे में नहीं आने से यात्रियों को निजी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। इब्राहिम खान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रोजाना रोडवेज बसों पर निर्भर रहते हैं। बसों के अंदर नहीं आने से महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles