उदयपुरवाटी में ईद उल अजहा मनाया:शहर काजी ने अदा करवाई सामूहिक नमाज, जुलूस निकाला
उदयपुरवाटी में ईद उल अजहा मनाया:शहर काजी ने अदा करवाई सामूहिक नमाज, जुलूस निकाला
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में गुरुवार को ईद उल अजहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। शहर काजी गुलाम रसूल ने ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करवाई। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
शहर काजी गुलाम रसूल को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ काज्यावाली ढाणी स्थित ईदगाह मस्जिद ले जाया गया। वहां उन्होंने नमाज अदा करवाई और कुर्बानी का खुत्बा पढ़ा। शहर काजी ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर थानाधिकारी रामपाल मीणा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ कच्छावा, पूर्व पार्षद माहिर खान, बल्लाराम सैनी, शिव प्रसाद चेजारा, मुकेश बागड़ी, राहुल चेजारा, अनवर अली खान, अमित अली कच्छावा, अकरम मुगल, संजय खान, बशीर तेली, चांद मणियार, खलील बिसायती, कासम कच्छावा, कुरडा खां चोपदार, उस्मान लीलगर, हनीश नागोरी, इकरामुद्दीन, इमरान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी और मोहन सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2171021


