[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में नीम की विशाल शाखा गिरी, पुजारी घायल:सत्यनारायण मंदिर के पास हादसा, बाइक क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में नीम की विशाल शाखा गिरी, पुजारी घायल:सत्यनारायण मंदिर के पास हादसा, बाइक क्षतिग्रस्त

जसरापुर में नीम की विशाल शाखा गिरी, पुजारी घायल:सत्यनारायण मंदिर के पास हादसा, बाइक क्षतिग्रस्त

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में गुरुवार को सत्यनारायण भगवान मंदिर के सामने खड़े वर्षों पुराने नीम के पेड़ की एक विशाल शाखा अचानक टूटकर गिर गई। इस घटना में मंदिर के पुजारी कमलकांत शर्मा घायल हो गए, जबकि एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुजारी कमलकांत शर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी यह शाखा उन पर गिर गई। उन्हें कंधे और गर्दन में चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिंघाना अस्पताल रेफर किया गया। उनका उपचार जारी है।

कई वर्षों पुराना है नीम का पेड़

ग्रामीणों ने बताया कि सत्यनारायण भगवान मंदिर के पास स्थित यह नीम का पेड़ कई वर्षों पुराना है। मंदिर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते मजदूर अक्सर पेड़ की छांव में बैठकर टाइल कटिंग का काम करते हैं। गनीमत रही कि जिस समय शाखा गिरी, उस समय मजदूर मंदिर के अंदर काम कर रहे थे।

बाइक क्षतिग्रस्त

बाहर केवल मिस्त्री रामजीलाल की मोटरसाइकिल खड़ी थी, जो शाखा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मंदिर के पास से जसरापुर-सिंघाना नेशनल हाईवे गुजरता है। यदि शाखा गिरते समय सड़क से कोई वाहन गुजर रहा होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि, उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था।

घटना के कुछ समय पहले ही श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाहर निकले थे, जिससे वे भी सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के पास स्थित इस पुराने और जर्जर पेड़ को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर प्रकाश ठेकेदार, अमित शर्मा, अशोक चनेजा, विनोद मुनीम, सुरेन्द्र टेलर, सुमेर सेडूका, धर्मपाल सिंह, राकेश गुप्ता, अरुण पुरोहित, मनोज शर्मा, राजू ठेकेदार, रोशन लोहार, कमलेश, विजय सोनी, नानकराम टेलर और शीशराम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles