[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की जिला बैठक संपन्न हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की जिला बैठक संपन्न हुई

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की जिला बैठक संपन्न हुई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया , जिला चूरू की बैठक गायत्री नगर , वार्ड संख्या पुराना 60, चूरू में सांवरमल सैनी की अध्यक्षता में रखी गई , जिसमें सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर, जिलाध्यक्ष एड. रामेश्वर प्रजापति, डॉ अशोक जांगिड़, भंवर सिंह परिहार, बैजूराम जांगिड़, चानण मल सैनी, रिछपाल सिंह चारण, डूंगर सिंह, बनवारी लाल सैनी द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए निम्न मांगे रखी_1. वर्ष 2027 की जनगणना में एससी, एसटी की जाति जनगणना के साथ-साथ ओबीसी की जाति जनगणना का कॉलम भी जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से पुरजोर शब्दों में मांग की । 2. देश के 12 राज्यों में ओबीसी का उप विभाजन (वर्गीकरण) किया जा चुका है । राजस्थान सरकार से ओबीसी के वर्गीकरण की सभी वक्ताओं ने मांग की। 3. देश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर ओबीसी के आवासीय छात्रावास खोलने की मांग की, जिसमें खेल मैदान, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था हो और सरकार ही अपने स्तर पर उनका संचालन करे। 4. ओबीसी बोर्ड का गठन करने की मांग भी सभी वक्ताओं द्वारा की गई। इन सभी मुद्दों पर जोर देकर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए 25 जून 2026 को ओबीसी के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की 96वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 24 जून 2026 को प्रत्येक घर में पांच पांच दीपक जलाते हुए उनके त्याग को याद करने और 25 जून को युवा_महिला शक्ति सहित अधिकाधिक संख्या में विचार गोष्ठी में पहुंचने का आवाहन किया। साथ ही साथ 25 जून 2026 तक प्रतिदिन 7:00 बजे ओबीसी की शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक आदि क्षेत्रों में जागरूकता माह के क्रम में मोहल्ला मीटिंग व आसपास के गांवों में भी आयोजित बैठकों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया।

बैठक में रामकुमार दास स्वामी ओमप्रकाश सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश सैनी, सुरेंद्र प्रजापत, गोविंद राम स्वामी, विनोद सैनी, विष्णु दत्त स्वामी, लालचंद जांगिड़,सीताराम सैनी, ओंकारमल सैनी, भगवान राम स्वामी, भीखजी सैनी, नरेंद्र कुमार सैन, हरिप्रसाद जांगिड़, सवाई सिंह निर्वाण, सागर जांगिड़, विक्रम सिंह खींची, मगन सिंह सैनी, श्रवण प्रजापत, नरेंद्र सिंह सोलंकी, महावीर प्रसाद सैनी, नीरज सैन, सांवरमल सैनी, राजकुमार स्वामी, आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव ‌ चंद्र मोहन सैनी ने किया।

Related Articles