[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : खेतड़ी में महिपाल मेघवाल हत्याकांड का मामला:पुलिस ने दूसरे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, एक नाबालिग आरोपी को पहले किया निरूद्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमखेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : खेतड़ी में महिपाल मेघवाल हत्याकांड का मामला:पुलिस ने दूसरे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, एक नाबालिग आरोपी को पहले किया निरूद्ध

खेतड़ी में महिपाल मेघवाल हत्याकांड का मामला:पुलिस ने दूसरे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, एक नाबालिग आरोपी को पहले किया निरूद्ध

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के खरखड़ा में चार दिन पूर्व हुई महिपाल मेघवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया था।

चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि 25 मई को खरखड़ा निवासी राहुल चोपड़ा पुत्र महिपाल ने थाने में रिपोर्ट दी कि खरखड़ा के भैरव जी मंदिर में उसका पिता महिपाल गया हुआ था। इस दौरान गांव के ही विकास व उसके भाई ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर सिंघाना अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार करने को लेकर छह विशेष टीमों का गठन किया गया और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

इस दौरान पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया। वही दूसरे आरोपी विकास की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस आरोपी के गिरफ्तार करने को लेकर हरियाणा, सिंघाना, खेतड़ी, खेतड़ी नगर, जयपुर व आसपास के क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की महिपाल मेघवाल की हत्या में शामिल आरोपी विकास कुमार नारनौल के पास आया हुआ है, जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में डीएसपी सुरेश शर्मा, डीएसपी हजारीलाल खटाना, थानाधिकारी अजय सिंह, एएसआई राजेंद्र, एचसी राजेश, कॉन्स्टेबल अमरचंद जितेंद्र, मोहनलाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77