देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
बुहाना : प्रख्यात अधिवक्ता, समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. उमराव सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी ज्ञानवती यादव की वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 23 मई 2026 को भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयपुर के सीकर रोड स्थित एंजेल रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में राजनीति, न्यायपालिका, शिक्षा और समाजसेवा जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. उमराव सिंह यादव वर्तमान में दी टैक्स बार एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा अखिल भारतीय यादव महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के झुंझुनूं जिला प्रभारी का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

सामाजिक और शांति स्थापना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ‘नोबेल गांधी शांति पीस पुरस्कार’ तथा ‘टी.सी. प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा गांधी पीस फाउंडेशन द्वारा उन्हें मानद डॉक्टरेट उपाधि भी प्रदान की गई है।
समारोह में राजेंद्र सिंह यादव, मधुर यादव, हरसहाय यादव, डॉ. रामानन्द शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, प्रतिष्ठा यादव, कर्मवीर यादव, हरदेव यादव, पृथ्वीराज, मुनेश यादव, राजीव कुमार, डॉ. सुरेंद्र यादव, गगन यादव, सुनील शर्मा, डॉ. विष्णु भारद्वाज, महिपाल यादव, ओमप्रकाश यादव तथा डॉ. रामचंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने यादव दंपत्ति के 50 वर्षों के सफल वैवाहिक जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पारिवारिक मूल्यों, आपसी विश्वास और सामाजिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। समारोह में उपस्थित लोगों ने दंपत्ति के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं दीं।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us