नाहरसरा में जर्जर बिजली पोल:15 दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग
नाहरसरा में जर्जर बिजली पोल:15 दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के नाहरसरा गांव में मुख्य बस स्टैंड के पास एक कुएं के निकट लगा बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह स्थान गांव का व्यस्ततम इलाका है, जहां दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में करीब 15 से 20 दिन पहले ही बिजली विभाग के जेईएन और लाइनमैन को सूचित कर दिया गया था। हालांकि, अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोल चौपाल के पास स्थित है और काफी पुराना होने के कारण कमजोर हो गया है।
महावीर सुथार, मंगतूराम, इन्द्राज, रोहिताश, सांवरमल, राजू गर्ग और जयसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से इस जर्जर पोल को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।स्टैंड के पास एक कुएं के निकट लगा बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह स्थान गांव का व्यस्ततम इलाका है, जहां दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में करीब 15 से 20 दिन पहले ही बिजली विभाग के जेईएन और लाइनमैन को सूचित कर दिया गया था। हालांकि, अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोल चौपाल के पास स्थित है और काफी पुराना होने के कारण कमजोर हो गया है।
महावीर सुथार, मंगतूराम, इन्द्राज, रोहिताश, सांवरमल, राजू गर्ग और जयसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से इस जर्जर पोल को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19

Total views : 2166363