[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर चूरू कांग्रेसजनों ने दी गिरफ़्तारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर चूरू कांग्रेसजनों ने दी गिरफ़्तारी

जयपुर विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर चूरू कांग्रेसजनों ने दी गिरफ़्तारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से बड़ी तादाद में कांग्रेसजन अपने नेता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया के नेतृत्व में , प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आहवान पर केंद्र की सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जयपुर की सड़कों पर प्रदर्शन किया और अनेक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गो रमेंट हॉस्टल के पास गिरफ्तारिया दी ।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने कहा ,NEET पेपर लीक देश के लाखों अभ्यर्थियों के साथ किया गया विश्वासघात है, जिसकी कोई माफी नहीं है। ये पेपर लीक भाजपा सरकार की नाकामी का सबूत है।

छात्रों के सपनों को रौंदने वाली संस्था NTA को बैन किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अपने पद से तत्काल इस्तीफ़ा दें। छात्रों को न्याय मिले इस पेपर लीक मामले में शामिलो को सख़्त से सख़्त सजा मिलनी चाहिए। चूरू शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से छोटे 50 वाहनों से कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह रवाना हुआ था जो कल देर शाम वापस चूरू पहुंचे ।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, रामेश्वर प्रजापति एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, नारायण बालान, सोहनलाल मेघवाल,युवा नेता हेमन्त सिहाग, डॉ प्यारेलाल दानोदिया, शेर खान मलकान, आरिफ़ रिसालदार,शिवकुमार शर्मा, नरपत रोलन, अनीश खान, शाहरुख खान, इस्माइल भाटी, आबिद खान, जयचंद मेघवाल, अज़ीज़ खान, अली मोहम्मद भाटी, बजरंग बजाड़, जंगशेर खान, असलम मॉयल,मुश्ताक पीथीसर सलीम पीए, सुरेश कुमार,सहित सैकड़ों कांग्रेसजन थे ।

Related Articles