अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुने आमजन के अभाव-अभियोग, अधिकारियों को दिए निर्देश
अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुने आमजन के अभाव-अभियोग, अधिकारियों को दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जन सेवा केन्द्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने आमजन की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम सोनी ने कहा कि अधिकारी आमजन को उनके परिवादों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध करवाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पेयजल, विद्युत, सड़क व सीवरेज निर्माण, अतिक्रमण, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, पट्टा जारी करने, रास्ते से जुड़े, बरसात के दौरान पानी भराव, बकाया भुगतान, असामाजिक तत्वों द्वारा परेशानी, निराश्रित पशुओं से असुरक्षा, अमानक सड़क निर्माण, बिजली के क्षतिग्रस्त पोल सही करवाने जैसे नगरनिकाय की 12, राजस्व की 03, पुलिस की 04, पीएचईडी की 05, शिक्षा की 01, जोविविएनल की 03, पंचायती राज की 01, सानिवि की 01 व स्वास्थ्य विभाग की 01 सहित कुल 31 परिवाद प्राप्त हुए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों व सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रदेश स्तर से भी वीसी के जरिए जिला स्तरीय जनसुनवाई की समीक्षा की गई।
एडीपीएस मीनू वर्मा ने संपर्क पोर्टल प्रकरणों के बारे में चर्चा की। इस दौरान डीएफओ भवानी सिंह, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ नरेन्द्र शेखावत, बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर, उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया, उद्यान उपनिदेशक डॉ धर्मवीर डूडी, डॉ अहसान गोरी, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161541


