[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सौंथली को मिली नए पंचायत भवन और विकास कार्यों की सौगात, विधायक जाखल ने किया लोकार्पण, सौंथली में विकासोत्सव – नए पंचायत भवन और इंटरलॉक सड़कों का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सौंथली को मिली नए पंचायत भवन और विकास कार्यों की सौगात, विधायक जाखल ने किया लोकार्पण, सौंथली में विकासोत्सव – नए पंचायत भवन और इंटरलॉक सड़कों का लोकार्पण

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; बीडीओ बोले- ग्रामीण प्रशासन को मिलेगी मजबूती

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौंथली में गुरुवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य भवन का शुभारंभ नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने विधिवत फीता काटकर किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक जाखल का भव्य माला पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान मुख्य पंचायत भवन के साथ-साथ क्षेत्र में हाल ही में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आधुनिक पंचायत भवन गांव के लोगों को प्रशासनिक कार्यों एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

अब ग्रामीणों को अपने छोटे-मोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोकार्पण के तहत गांव को सड़कों की भी बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम में ग्रामीण रामप्रताप के घर से लच्छुराम के घर तक नवनिर्मित इंटरलॉक सड़क तथा खेल मैदान सौंथली से मीणा की ढाणी तक बनी डामर/ग्रेवल सड़क का भी लोकार्पण किया गया।

इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों में भारी खुशी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर आवागमन में दिक्कत हो रही थी, विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से बुरा हाल हो जाता था, जिससे अब हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नवलगढ़ ब्लॉक विकास अधिकारी रितेश सांखला ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

यह नया पंचायत भवन न केवल ग्रामीण प्रशासन और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आमजन को मिलने वाली सुविधाओं में भी व्यापक बढ़ोतरी करेगा। इस गौरवमयी समारोह में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, अग्रणी समाज सेवी, गणमान्य नागरिक सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles