[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 20 में नए ट्यूबवेल से 200 घरों को पानी:जोशियों की बगीची के पास हुआ उद्घाटन, एईएन ने की पानी बचाने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 20 में नए ट्यूबवेल से 200 घरों को पानी:जोशियों की बगीची के पास हुआ उद्घाटन, एईएन ने की पानी बचाने की अपील

वार्ड 20 में नए ट्यूबवेल से 200 घरों को पानी:जोशियों की बगीची के पास हुआ उद्घाटन, एईएन ने की पानी बचाने की अपील

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 20 में जोशियों बगीची के पास नव निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। इस ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र के लगभग 200 घरों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी ने विधिवत पूजन के बाद इसका शुभारंभ किया।

सहायक अभियंता चौधरी ने बताया कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से ट्यूबवेल की मांग की जा रही थी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे पेयजल का इस्तेमाल करते समय उसे व्यर्थ न बहाएं। चौधरी ने भूजल स्तर में गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि पानी को बचाना और उसका सही उपयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर वार्डवासियों ने सहायक अभियंता चौधरी का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, सोनू जोशी, गौतम जोशी, ओमप्रकाश अरड़ावतिया, रविकान्त कौशिक पचेरीवाला, बालकिशन, बुधराम, रमाकान्त, शिवम शर्मा, मनोज लाटा, संजय दाधीच, सरला शर्मा, रेखा, पिक्की जोशी, अनुराधा, बबीता और मन्जू सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles