सीकर में पानी कनेक्शन के 2100 रुपए वापस मांगे:ग्रामीणों ने कहा- गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, पैसे लिए कनेक्शन नहीं दिए
सीकर में पानी कनेक्शन के 2100 रुपए वापस मांगे:ग्रामीणों ने कहा- गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, पैसे लिए कनेक्शन नहीं दिए
सीकर : सीकर के पुरा छोटी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला परिषद CEO और जलदाय विभाग के एक्सईएन (XEN) को ज्ञापन सौंपकर जल जीवन मिशन योजना में अनियमितताओं की शिकायत की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत दूर करने और पानी कनेक्शन के नाम पर जमा की गई राशि लौटाने की मांग की है।
अखिल भारतीय किसान सभा (तहसील कमेटी) के सत्यजीत भींचर ने बताया- पुरा छोटी सहित कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर कनेक्शन के लिए प्रत्येक परिवार से 2100 रुपए लिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कनेक्शन नहीं दिए गए। ग्रामीणों के पास जमा राशि की रसीदें तो हैं, लेकिन वे इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
पूर्व प्रधान उस्मान खान ने बताया- जब स्थानीय सरपंचों ने समस्या का समाधान नहीं किया, तो आज जिला मुख्यालय पर पेयजल विभाग और पंचायती राज के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि पैसा लेकर कनेक्शन न देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, जमा राशि वापस दिलाई जाए और जनता से ली गई इसी राशि से गाँवों में नए ट्यूबवेल लगवाए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160195

