[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी पहुंचे झुंझनू ,किसानों को खेती में नवाचार और आर्गेनिक खेती पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी पहुंचे झुंझनू ,किसानों को खेती में नवाचार और आर्गेनिक खेती पर दिया जोर

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी पहुंचे झुंझनू ,किसानों को खेती में नवाचार और आर्गेनिक खेती पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद संसदीय क्षेत्रों के अपने पहले दौरे के तहत झुंझुनूं पहुंचकर किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में बदलती चुनौतियों के बीच किसानों को नई तकनीकों, बेहतर प्रबंधन और भूमि के अधिकतम उपयोग पर ध्यान देना होगा, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ आय में भी वृद्धि हो सके।

प्रदेशाध्यक्ष ने जैविक (ऑर्गेनिक) खेती को समय की जरूरत बताते हुए किसानों को प्राकृतिक एवं रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि बरानी एवं कम रासायनिक उपयोग वाली भूमि पर जैविक प्रमाणन प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान है, जिसका लाभ किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य के रूप में मिल सकता है।

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों विजय लॉयल, मुकेश मांझू, महावीर प्रसाद कुलहरी, मनोज कुमार दीक्षित, अमरचंद कुलहरी, संतोष शर्मा, मगतूराम यादव, विजेंद्र सिंह और हवासिंह सहित कई कृषकों को सम्मानित किया गया। किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया।

किसान मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी शीघ्र ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा स्तर पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आचार्य देवव्रत को भी झुंझुनूं जिले के कार्यक्रम में आमंत्रित करने की योजना है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र नेहरा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तंवर, प्रभारी दुर्गा हटवाल, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन सर्जित जी ने किया।

Related Articles