महिला अधिकारिता विभाग में पारंपरिक उत्साह से हुई गोद भराई रस्म
रेखा जांगिड को दी शुभकामनाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
झुंझुनूं : महिला अधिकारिता विभाग में कार्यरत रेखा जांगिड की गोद भराई रस्म मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें उपहार और पौधा भेंट कर स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय मातृत्व जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला ने कहा कि गोद भराई भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिला की देखभाल, संतुलित खानपान तथा प्रसव पूर्व तैयारियों के प्रति परिवार और समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के साथ मातृ स्वास्थ्य के महत्व को भी रेखांकित करते हैं।
आईसीडीएस के उप निदेशक विजेंद्र राठौड़ ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रतिमाह गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित मातृत्व संबंधी जानकारी प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है।
इस अवसर पर सुपरवाइजर पूजा, सुनीता, सरिता दनेवा, अल्का पूनिया, मोनिका, रतना, उषा कुलहरी, गोविंद, मनोज स्वामी, राहुल सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेखा जांगिड के पति अविनाश जांगिड एवं परिवारजन भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी ने रेखा जांगिड के स्वस्थ मातृत्व और आने वाले शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किए। पौधारोपण और पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158650


