[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिलाई सेंटर का कहकर घर से निकली नाबालिग लापता:परिवार को एक युवक पर शक, मोबाइल नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सिलाई सेंटर का कहकर घर से निकली नाबालिग लापता:परिवार को एक युवक पर शक, मोबाइल नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाला

सिलाई सेंटर का कहकर घर से निकली नाबालिग लापता:परिवार को एक युवक पर शक, मोबाइल नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाला

सीकर : सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की सिलाई सेंटर पर जाने का नाम लेकर निकली थी। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी14 मई की सुबह करीब 9:30 से 10 के बीच घर से सिलाई सेंटर जाने की बात कहकर निकली थी। कई देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी।

परिवार को शक था कि एक युवक उसे अपने साथ ले जा सकता है। जब परिवार ने उस युवक के व्हाट्सएप पर कॉल किया तो उसने नाबालिग लड़की से बात करवाई। तब बेटी ने कहा कि वह शाम तक वापस लौटकर आ जाएगी। इसके बाद भी वह वापस नहीं आई। अब उस युवक ने लड़की के घरवालों का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया हैं।

वहीं सीकर जिले में 20 साल की युवती के लापता होने का भी मामला सामने आया है। जो 17 मई को घर से कोचिंग के लिए निकली थी। वह कोचिंग तो गई लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

Related Articles