सीकर में महिला को किडनैप कर गैंगरेप:अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया, जान से मारने की धमकी दी
सीकर में महिला को किडनैप कर गैंगरेप:अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया, जान से मारने की धमकी दी
सीकर : सीकर में 22 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला के साथ रेप किया गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
22 साल की महिला ने 6 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 7 मई को आरोपी उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर ले गए। गाड़ी में भी महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे अपने साथ एक होटल में लेकर गए।
महिला को बंधक बनाया
होटल में ले जाने के बाद सभी ने बारी-बारी महिला के साथ रेप किया। इसी दौरान 2 आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला को अपने पास बंधक बनाया। जैसे- तैसे महिला आरोपियों के चंगुल से निकली और इसके बाद घरवालों को अपने साथ हुई आपबीत्ती बताई। इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2155850


