मानोता जाटान में पेयजल संकट, विभाग ने कुएं गहरे किए:जलस्तर घटने से आपूर्ति प्रभावित, एईएन बोले- नए पाइप डालकर राहत के प्रयास जारी
मानोता जाटान में पेयजल संकट, विभाग ने कुएं गहरे किए:जलस्तर घटने से आपूर्ति प्रभावित, एईएन बोले- नए पाइप डालकर राहत के प्रयास जारी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के विभिन्न वार्डों, ढाणियों और बस्तियों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विशेष रूप से खिवाना जोड़ और ठिचोली मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 2 की मेघवाल बस्ती में पेयजल आपूर्ति लंबे समय से प्रभावित है। कई घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, वहीं कुछ स्थानों पर बेहद कम दबाव से पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नियमित जलापूर्ति न होने के कारण उन्हें दूर के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने कार्रवाई की। विभाग के अधीन आने वाले कुओं में जलस्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए विभाग ने कुओं को गहरा करने का कार्य शुरू किया।
पीएचईडी कर्मचारी धीर सिंह गुर्जर ने बताया कि एईएन दौलत राम वर्मा के निर्देश पर विभागीय टीम ने खिवाना जोहड़ स्थित एक कुएं में तीन नए पाइप डाले हैं। दूसरे कुएं को भी एक पाइप डालकर गहरा किया गया है। इसी तरह गुगाली जोहड़ स्थित विभाग के कुएं में भी भीलवाड़ा मशीन का उपयोग कर गहराई बढ़ाई गई और उसमें चार नए पाइप डाले गए हैं। इन प्रयासों से ग्रामीणों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
एईएन दौलत राम वर्मा ने बताया कि विभाग के कई कुओं में जलस्तर कम होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग द्वारा लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। गांव के प्रत्येक वार्ड और बस्ती तक समान रूप से पानी पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि किसी भी क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2155850

