डकैती मामले में 5 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:आरोपी पर घोषित था पांच हजार का इनाम, चिड़ावा पुलिस ने नूंह से पकड़ा
डकैती मामले में 5 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:आरोपी पर घोषित था पांच हजार का इनाम, चिड़ावा पुलिस ने नूंह से पकड़ा
सुल्ताना : सुल्ताना थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में पांच साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी महकत उर्फ लियाकत को पुलिस टीम ने नूंह (मेवात) से पकड़ा।
आरोपी महकत उर्फ लियाकत अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वो नूंह, मेवात, अलवर, जयपुर और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में फरारी काट रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे नूंह, मेवात से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी महकत उर्फ लियाकत पुत्र शेर मोहम्मद, कामेडा (पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह मेवात, हरियाणा) का निवासी है। वो सुल्ताना थाने में दर्ज डकैती के एक प्रकरण में लंबे समय से वांछित था और उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रवींद्र कुमार, एएसआई राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल प्रकाश कुमार और कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2155850


