डूंडलोद में जर्जर पानी की टंकी:वार्ड 19 में मलबा गिरने से हादसों का खतरा बढ़ा
डूंडलोद में जर्जर पानी की टंकी:वार्ड 19 में मलबा गिरने से हादसों का खतरा बढ़ा
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के वार्ड 19 में स्थित पानी की टंकी जर्जर अवस्था में है। इससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है, क्योंकि टंकी से आए दिन मलबा गिरता रहता है।
यह टंकी काफी पुरानी हो चुकी है और इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया है। जर्जर होने के कारण इसके कंक्रीट के टुकड़े टूटकर नीचे गिरते रहते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा बना हुआ है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि शहर में पानी की सप्लाई भी इसी टंकी से गांव में दी जा रही है,इस पानी की टंकी के पास बच्चे खेलते रहते हैं। यदि यह जर्जर टंकी कभी गिर जाती है, तो कई लोगों की जान को खतरा हो सकता है और एक बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में विभाग के कर्मचारियों को कई बार सूचित किया है, लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या को लगातार अनदेखा कर रहा है। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, स्थानीय निवासियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2155850


