[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चानाना के रैगर मोहल्ले में नवीन नलकूप का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चानाना के रैगर मोहल्ले में नवीन नलकूप का लोकार्पण

विधायक राजेंद्र भाम्बू बोले - पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए निरंतर हो रहे विकास कार्य

झुंझुनूं : चानाना कस्बे के रैगर मोहल्ले में विधायक राजेंद्र भाम्बू की अनुशंसा से निर्मित नवीन नलकूप का शनिवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। विधायक राजेंद्र भाम्बू ने बटन दबाकर नलकूप का शुभारंभ किया। नलकूप शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नवीन नलकूप के शुरू होने से रैगर मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

विधायक भाम्बू ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप गांव-ढाणियों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सुल्ताना मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, सुरेश बड़सरा, मूलचंद गजराज, रामचंद्र बंजारा, आदित्य मित्तल, इंद्राज धीनवा, अंकित गोवला, जयकरण, गोविंद राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक राजेंद्र भाम्बू का आभार व्यक्त करते हुए इस जनहितकारी कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles