हिन्दी फिल्म”तेरी अदाओं ने मारा सनम” की शूटिंग शांति देवी डिग्री कॉलेज में हुई
हिन्दी फिल्म"तेरी अदाओं ने मारा सनम" की शूटिंग शांति देवी डिग्री कॉलेज में हुई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हिंदी फीचर फिल्म “तेरी अदाओं ने मारा सनम” की शूटिंग आज दूसरे दिन किवराली थाना क्षेत्र के परामना गांव में स्थित शांति देवी डिग्री कॉलेज में हुई। राभ्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस हिन्दी मूवी में राकेश कुमार सिंह और जयपुर की सनाया सैनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता प्रीतम सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी और संवाद राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी राजेन्द्र सिंह शेखावत कर रहे हैं। डी ओ पी विकास सक्सेना हैं। संपादन प्रवेश सक्सेना करेंगे। गीत गिरीश भार्गव बिसाऊ ने लिखे हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ रूपलीसर, संतोष कुमार नायक कनवारी और पूजा नायक ने दी है।
संगीत भी संतोष कुमार कनवारी का है। कोरियोग्राफी कनिष्का सिंह कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में रीना गौतम, राज कुमार नायक, अमर सिंह,अन्नू पूनिया, सरोज बरोड़, रागिनी तिवारी, दीनदयाल दीनू, अमित चाहर, जीत चाहर, सोनू, समीर, भोला चाहर, यश, अतुल, दशरथ सिंह, आयशा तिवारी आदि की भूमिका रहेगी। मेकअप का काम भुवनेश भटनागर संभाल रहे हैं।
यह पूरी फिल्म उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के किवराली थाना क्षेत्र में ही फिल्माई जाएगी। पिछले दिवस श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना करने के बाद कैमरे पर माल्यार्पण करके और नारियल फोड़कर शूटिंग का शुभारंभ किया गया। आज भी शांति देवी डिग्री कॉलेज में फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। इस मौके पर अवनीश तिवारी सहित यूनिट के मेंबर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154859


