डाडा फतेहपुरा बस स्टैंड का शौचालय बदहाल:गंदगी से यात्री और ग्रामीण परेशान, बोले- स्थायी कर्मचारी नियुक्त किया जाए
डाडा फतेहपुरा बस स्टैंड का शौचालय बदहाल:गंदगी से यात्री और ग्रामीण परेशान, बोले- स्थायी कर्मचारी नियुक्त किया जाए
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में बस स्टैंड के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति खराब है। शौचालय परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के भीतर गंदा पानी जमा है, फर्श पर कचरा और मिट्टी बिखरी है।
ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड के समीप होने के कारण इस शौचालय का उपयोग रोजाना बड़ी संख्या में यात्री, महिलाएं और स्कूली बच्चे करते हैं। हालांकि यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
स्थायी कर्मचारी नियुक्त करने की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई करवाने, खराब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और साफ-सफाई के लिए स्थायी कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2154303


