छात्रा से 60 हजार-कैश और 4 लाख के जेवरात ऐंठे:दोस्ती कर 1 साल तक ब्लैकमेल किया, पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ा
छात्रा से 60 हजार-कैश और 4 लाख के जेवरात ऐंठे:दोस्ती कर 1 साल तक ब्लैकमेल किया, पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ा
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने कोचिंग छात्रा को ब्लैकमेल करके हजारों कैश और लाखों रुपए के जेवरात हड़पने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
युवती के भाई ने 1 मई को पुलिस में शिकायत दी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन सीकर में रहकर तैयारी कर रही थी, वह कई दिनों से परेशान थी तो घरवालों ने 30 अप्रैल को उससे पूछा। छात्रा ने परिवार को बताया कि कोचिंग में उसकी मुलाकात नवीन धनखड़ नाम के लड़के से हुई थी। वह उसके साथ ही पढ़ता था। नवीन ने युवती से उसके नंबर मांगे थे। लेकिन युवती ने देने से मना कर दिया।
इसके बाद नवीन ने कहीं से युवती के नंबर ले लिए और फिर व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल करने लग गया। इसके बाद वह युवती को धमकी देने लगा कि मैं हरियाणा का बदमाश हूं। मुझे रुपए लाकर दे वरना तेरे घरवालों को मार दूंगा। नवीन ने कहा कि तेरी चैट सबको भेज दूंगा। इन सब बातों को सुनकर युवती डर गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2154292


