बनाई में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं:बिजली, सड़क और आंगनबाड़ी की सात समस्याएं आई, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
बनाई में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं:बिजली, सड़क और आंगनबाड़ी की सात समस्याएं आई, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के बनाई गांव में शुक्रवार शाम रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीएम मोहर सिंह मीणा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर मौके पर ही समाधान के प्रयास किए गए। इस चौपाल में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार भी उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष कुल सात समस्याएं रखीं। इनमें बिजली, मनरेगा कार्य, आंगनबाड़ी भवन और क्षतिग्रस्त सड़कें प्रमुख थीं।

एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और भाजपा नेता ललित पंवार ने ग्रामीणों से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154289


