[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय का औचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय का औचक निरीक्षण

अध्ययन वातावरण से प्रभावित होकर सनम बाई ने कक्ष मरम्मत व फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा की

खेतड़ी : राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में गुरुवार को सुखदुआ समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, अध्ययन कक्षों एवं पाठकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। पुस्तकालय के शांत एवं अध्ययनशील वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने पुस्तकालय विकास के लिए सहयोग की घोषणा की।
विकास समिति के सदस्य एवं प्रथम श्रेणी पुस्तकालयाध्यक्ष रामस्वरुप महरानियाँ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष चौथमल सैनी और कनिष्ठ सहायक सुमन चौधरी ने पुस्तकालय की गतिविधियों, पाठकों की संख्या तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। इस दौरान सनम बाई ने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद सनम बाई ने पुस्तकालय के एक जर्जर कक्ष की मरम्मत करवाने, लाइट फिटिंग कराने तथा कक्ष के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय समाज में शिक्षा और ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र होता है तथा विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पाठक विकास सैनी, मोहर सिंह, विकास गुर्जर, समुद्र सिंह, रुद्रप्रताप, उमा सीमा, ज्योति, पूजा, नेहा, हिमांशी, सुभांगी कुमावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पुस्तकालय प्रशासन एवं पाठकों ने सनम बाई द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles