सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने सीएचसी बिसाऊ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने सीएचसी बिसाऊ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बिसाऊ : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को सीएचसी बिसाऊ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में हीट वेव से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए पर्याप्त पेयजल, कूलर, पंखे, छायादार बैठने की व्यवस्था तथा ओआरएस कॉर्नर को नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। डॉ. गुर्जर ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करना भी जरूरी है।
सीएमएचओ ने अस्पताल परिसर, वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी और शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण तथा मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. गुर्जर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक प्रसव संस्थागत स्तर पर करवाने पर बल दिया।
उन्होंने किशोरियों में एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस संबंध में विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने पर चर्चा की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा योजना) की भी समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने पैकेज बुकिंग, क्लेम प्रोसेस और रिजेक्शन मामलों की जानकारी लेते हुए अनावश्यक रिजेक्शन कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से दस्तावेजों की गुणवत्ता सुधारने, समय पर ऑनलाइन एंट्री करने तथा मरीजों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153591


