[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट 2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीट 2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

“पेपर लीक बीजेपी वीक” के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नीट परीक्षा 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बीजेपी वीक”, “लाखों बच्चों के सपनों के हत्यारों को फांसी दो” और “केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

डीसीसी के निवर्तमान प्रवक्ता एवं ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक की घटना केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के सपनों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लापरवाही और कुछ लोगों की मिलीभगत के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण में शामिल दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की गवर्निंग बॉडी में भी व्यापक सुधार किए जाने की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान डीसीसी के निवर्तमान प्रवक्ता शहबाज फारूकी, सरपंच राजीव तिलोटिया, मंडल अध्यक्ष शमशाद सिरियासर, शीशराम, सुशांत एनएसयूआई, ख्यालीराम, विश्वंभर पूनियां, साहिल, राकेश सुंडा, लक्ष्मण सैनी, जितेंद्र कुमावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles