राजस्थानी भाषा के पुरोधा साहित्यकार नागराज शर्मा का भव्य अभिनंदन
महेश बसावतिया के नेतृत्व में विप्र समाज ने किया सम्मान, पगड़ी-शॉल ओढ़ाकर जताया गौरव
पिलानी : राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार नागराज शर्मा का शुक्रवार को विप्र समाज द्वारा भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। ब्राह्मण समाज झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर साहित्यकार नागराज शर्मा की साहित्य साधना को नमन किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेश बसावतिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान तथा समाज में भाषा और संस्कृति की अलख जगाने के लिए पिलानी स्थित उनके निज निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महेश बसावतिया के नेतृत्व में विप्र समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने साहित्यकार नागराज शर्मा को शॉल, दुपट्टा, श्रीफल, माल्यार्पण एवं पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नागराज शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी साहित्य साधना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्होंने भाषा, संस्कृति तथा परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाजजनों ने उनके योगदान को राजस्थानी साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण बताया।
समारोह में गोभक्त एवं धर्मानुरागी साहित्यकार विमला देवी शर्मा का भी सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि साहित्यकारों और प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सकारात्मक पहल है।
इस दौरान पवन पुजारी, शिवचरण पुरोहित, नगेन्द्र शर्मा, पवन तिवारी, मातुराम वर्मा, जगदीश प्रसाद जोशी, कैलाश पति रुथला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, सम्मान और गौरव का वातावरण बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2153550


