[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आदर्श स्कूल में हुआ चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आदर्श स्कूल में हुआ चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन

समर कैंप विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करते हैं: महेश कुमार वर्मा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : आदर्श पब्लिक स्कूल रतनशहर में मंगलवार से चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों के लिए डांस प्रतियोगिता एवं पारंपरिक फैशन शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, मनमोहक प्रस्तुतियों और आकर्षक नृत्य प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मकता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय सचिव दीपक वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर आत्मविश्वास,मंच संचालन क्षमता, रचनात्मक सोच, टीम भावना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान, अनुशासन और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई ऊर्जा, सीख और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय में योगाभ्यास एवं स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक योग, प्राणायाम एवं विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों को योग और खेलों के महत्व ओर उनके लाभों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं एकाग्र रहता है वहीं खेलकूद बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों का आनंद लिया।

आज के आधुनिक दौर में मोबाइल फोन का उपयोग जिस प्रकार निरंतर बढ़ता जा रहा है, उसी प्रकार विद्यार्थी पारंपरिक खेलों से दूर होते जा रहे हैं। विद्यालय की ओर से बच्चों को पुनः पारंपरिक खेलों से जोड़ने एवं उनके महत्व से परिचित कराने का विशेष प्रयास किया गया ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर अपनी संस्कृति और खेल परंपराओं से भी जुड़े रहें।

समर कैंप के तीसरे दिन विद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक सुंदर एवं आकर्षक कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया। रंग-बिरंगी डिज़ाइन, सजावटी सामग्री और रचनात्मक कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना, उनकी रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना ओर उन्हें नई-नई कलात्मक तकनीकों से परिचित कराना था। बच्चों ने इस दौरान टीमवर्क, धैर्य, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता जैसे महत्वपूर्ण गुण भी सीखे। विद्यालय निदेशक महेश कुमार वर्मा ने बताया कि आर्ट एंड क्राफ्ट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और कल्पनाशक्ति को मजबूत बनाने का एक प्रभावी तरीका है। बच्चों ने लगन और आनंद के साथ गतिविधियों में भाग लिया और नई चीजें सीखकर अपने अनुभवों को ओर अधिक समृद्ध बनाया। उन्होंने बताया कि हर बच्चे के अंदर एक कलाकार छिपा होता है, जरूरत होती है उसे सही मंच और प्रोत्साहन देने की।

समर कैंप के अंतिम दिन विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों को पुलिस स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था एवं कानूनी प्रक्रियाओं को नज़दीकी से समझा। पुलिस अधिकारियों की ओर से विद्यार्थियों को नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों, अनुशासन, ईमानदारी व समाज में कानून के महत्व के बारे में सरल एवं प्रेरणादायक शब्दों में समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। बच्चों को सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव व डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कैसे करें – इस विषय पर भी उपयोगी जानकारी दी गई। इस भ्रमण ने बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं व्यवहारिक जीवन कौशल से भी समृद्ध बनाना है ताकि वे भविष्य में एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Related Articles