चूरू रोड पर बेकाबू होकर पलटा ट्रक:अचानक गोवंश सामने आने से खारिया गांव के पास हुआ हादसा, कुछ देर लगा रहा जाम
चूरू रोड पर बेकाबू होकर पलटा ट्रक:अचानक गोवंश सामने आने से खारिया गांव के पास हुआ हादसा, कुछ देर लगा रहा जाम
सरदारशहर : सरदारशहर से चूरू जाने वाली मुख्य सड़क पर खारिया गांव के पास रात एक 12 चक्का ट्रक पलट गया। यह हादसा सड़क पर अचानक एक गाय के सामने आ जाने से हुआ, जिसके कारण कुछ समय के लिए जाम भी लग गया।
ट्रक चालक प्रेमराज ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे सरदारशहर से चूरू की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक गाय गाड़ी के सामने आ गई। सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट नहीं आई, जो राहत की बात रही। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रक को हटाने और उसे ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153380


