रानोली में तेज आंधी से किसान को नुकसान:टीनशेड उखड़ा, 200 फीट दूर गिरे पत्थर, बड़ा हादसा टला
रानोली में तेज आंधी से किसान को नुकसान:टीनशेड उखड़ा, 200 फीट दूर गिरे पत्थर, बड़ा हादसा टला
रानौली : क्षेत्र के शिश्यूं गांव में गुरुवार शाम आई तेज आंधी से किसान प्रेमचंद कुमावत को भारी नुकसान हुआ है। आंधी के कारण उनके पशुओं के चारा रखने वाले मकान और पशुओं को बांधने के स्थान पर लगा टीनशेड पूरी तरह उखड़ गया।
आंधी इतनी तेज थी कि टीनशेड उड़कर मकान की छत पर जा गिरा, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। प्रेमचंद कुमावत की पत्नी दुर्गा देवी ने बताया कि उन्हें अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि टीनशेड अपनी जगह से गायब था और मकान की छत पर गिरा पड़ा था। टीनशेड के ऊपर रखे बड़े पत्थर भी लगभग 200 फीट दूर जाकर गिरे। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
किसान प्रेमचंद कुमावत ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। तेज आंधी से पशुओं के चारा रखने की व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152408


