निराधनूं में स्व – जनगणना अभियान शुरूः लोगों को डिजिटल जानकारी दर्ज करने के लिए
निराधनूं में स्व - जनगणना अभियान शुरूः लोगों को डिजिटल जानकारी दर्ज करने के लिए
निराधनूं : निराधनूं गांव में गुरुवार को स्वयं जन गणना जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सोशल मीडिया कर्मी व पंच इकबाल खोखर ने किया। इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए जागरूक करना था। अभियान की शुरुआत निराधनूंऊ गांव से हुई, जहां सुपर वाइजर निरंजन सिंह रेवाड ने अन्य प्रगणक सहयोगियों के साथ गांव की गलियों और मोहल्लों में घूमकर लोगों को डिजिटल माध्यम से जनगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घर – घर जाकर ग्रामीणों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। रेवाड़ ने बताया कि सरकार ने जनगणना 2027 अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना करने का अवसर दिया गया है, जिससे वे अपने परिवार की सभी जानकारी खुद दर्ज कर सकें।
पंच इकबाल खोखर ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित नहीं रहना चाहिए और जनगणना कर्मचारियों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुपरवाइजर नरेश पाल महला ने कहा कि जनगणना में हमेशा भाग लेना महत्वपूर्ण है ताकि परिवार की कोई भी जानकारी छूट न जाए। उन्होंने ने बताया कि वे ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं ताकि जनगणना कर्मचारी आने पर सभी लोग आसानी से जानकारी दर्ज करा सकें। इस अभियान के लियाकत खान , प्रेम खिचड़ , ज़ावेद खान , मोबीना बानों , साबीरा बानों ,अनोप बानों सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152204


