[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में प्रवेश तिथि बढ़ी, अब 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में प्रवेश तिथि बढ़ी, अब 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन

बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त मौका

बिसाऊ : राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 22 मई कर दी गई है। नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने बताया कि आयुक्तालय उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संशोधित प्रवेश प्रक्रिया जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत 26 मई को अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि चयनित विद्यार्थी 30 मई तक महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा कर सकेंगे।

राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में कला संकाय के अंतर्गत हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत, उर्दू, राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं इतिहास विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। नवप्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ की जाएंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पात्रता के अनुसार प्रदान किया जाता है। साथ ही छात्राओं को काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है।

Related Articles